फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जन तक पहुंचाए साहिबजादों का साहस और धर्म रक्षा का संकल्प : नीरज वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यालय पर साहिबजादों को नमन किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि वीर बाल दिवस का उद्देश्य वीर साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और धर्म रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अल्पायु में भी अत्याचार के सामने न झुककर, साहिबजादों ने सत्य और धर्म का मार्ग चुना। सरदार बलकार सिंह ने कहा कि मात्र नौ और सात साल की आयु में साहिबजादों ने धर्म परिवर्तन के दबाव को अस्वीकार किया और अपने सिद्धांतों की रक्षा की। पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, सरदार नायब सिंह, डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह, मदन मोहन पांडे, सुहाना जैन, सरदार रूपेश सिंह विंसी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें