हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का शव खेत में पड़ा पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि की गई उसके चेहरे पर दो खरोंच के निशान भी हैं। करीब दो दिन पहले हत्या होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
यह मामला अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव है। 14 नवंबर को 17 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक युवक के चली गई थी। परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे 30 नवंबर को परिजनों के हवाले कर दिया था। इसके बाद एक फरवरी को किशोरी फिर लापता हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी पुलिस के लिए एक मुसीबत बढ़ा दी है। हत्या किसने की है। इस बात को लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है।
थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।