फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भैसासुर ने सागरगढ़ी को 30 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। सिद्घनाथ बाबा लालपुर खाले के मैदान में सिद्घबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें भैसासुर ने सागरगढ़ी टीम को 30 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

सागरगढ़ी टीम के कप्तान प्रिंस ने टॉस जीतकर भैसासुर के कप्तान शमशाद अली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भैसासुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। इसके जवाब में सागरगढ़ी टीम 10वें ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

भैसासुर टीम के खिलाड़ी शत्रोहन तीन विकेट व 13 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। श्रीप्रकाश यादव ने खिलाड़ी शत्रोहन को सम्मानित किया।
आयोजक अरविंद यादव, संतोष यादव, शिवम यादव, ओपी यादव, रोहित अर्कवंशी, शेरा, जितेंद्र, जाफर, शकील, उसमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें