फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिजी वैन गांव- गांव देगी डिजिटल शिक्षा

Sat, 04 Feb 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजी वैन गांव में जाकर लोगों को देगी डिजिटल शिक्षा
विज्ञापन

- हुआवेई और एनआईआईटी फाउंडेशन की ओर से शुरू हुई मोबाइल एजूकेशन बस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों तक डिजिटल शिक्षा देने के लिए शनिवार को नगर पालिका परिषद परिसर से डिजी बस को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिजी बस गांवों में जाकर लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
हुआवेई और एनआईआईटी फाउंडेशन की ओर डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजी बस का निर्माण किया है। यह वैन 16 कंप्यूटर सिस्टम, सोलर सिस्टम व वाईफाई से लैस है। शनिवार को डिजी बस को रवाना करते हुए आबकारी मंत्री ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा और डिजिटल शिक्षा एक बड़े पैमाने पर दुनिया के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज की तेजी से विकसित हो रही दुनिया में, बच्चों को भविष्य में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना, पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह बस प्राथमिक शिक्षा और डिजिटल शिक्षा बच्चों को आत्मविश्वास को विकसित करने में मदद करेगी। एनआईआईटी फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर पुरूनेंद्र ने बताया कि इस वैन का उद्देश्य गांव तक डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसमें गांव के लोग और बच्चें निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की कक्षाएं लगेगी और उनको प्रयोगात्मक तरीके से भी समझाया जाएगा। यह कार्यक्रम अधिकारी की ओर से चयनित गांवों का भ्रमण करेंगी और लोगों को प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र और उनकी योग्यता के अनुसार कार्य भी दिलाने का कार्य करेंगी। इस दौरान फाउंडेशन के हर्ष खुराना, शरद अरोरा, डीआईओएस वीके दुबे, रानू त्रिवेदी, आदर्श सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें