फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 17 घंटे गुल रही बिजली, मोबाइल की रोशनी में हुई दिल की जांच

Tue, 24 Jan 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
17 घंटे गुल रही बिजली, मोबाइल की रोशनी में हुई जांच
विज्ञापन

- वार्डों में पसरा रहा अंधेरा तीमारदारों ने अपने मोबाइल से की रोशनी
- एक्सरे और सिटी स्कैन की जांचें रही प्रभावित परेशान दिखे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सोमवार देर रात करीब 11: 30 हल्की बरसात के सात तेज हवा चलने से बिजली लाइन में कई जगह तकनीकी फाल्ट आ गए। इस कारण जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। ऐसे में पूरी रात अस्पताल परिसर में अंधेरा फैला रहा। मंगलवार को मोबाइल की रोशनी में सिटी स्कैन व ईसीजी सहित विभिन्न जांचें की गई। इस स्थिति ने स्वास्थ्य विभाग की वैकल्पिक व्यवस्था की पोल खोल दी है।
सोमवार देर रात मौसम खराब होने के चलते करीब 17 घंटे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुरू बाधित रही। इस कारण मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्सरे, सिटी स्कैन व ईसीजी की जांच के लिए मरीजों पूरे दिन बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। वहीं दिल के रोगियों को ईसीजी की जांच कराने के लिए मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। मरीजों की मानें, तो अस्पताल में जनरेटर तो चलाया गया, मगर लोड अधिक होने के कारण जनरेटर कुछ देर में ही बंद हो गया।
विज्ञापन

ऐसे में वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने अपने मोबाइल से रोशनी कर वार्ड में उजाला किया। दूसरे दिन मंगलवार की शाम चार बजे के आस पास बिजली सप्लाई शुरू की जा सकी।

तीन जगह लाइन में फाल्ट
मन्नापुरवा पावर हाउस से जिला अस्पताल के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए रिजर्व लाइन है। लाइन मैन रामस्वरूप के मुताबिक मेन लाइन के पास व जिला अस्पताल में बने फीडर में फाल्ट आए थे। लाइनों को सही करके सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

-
वर्जन
अस्पताल फीडर की मेन लाइन में 220 केवी मन्नापुरवा में फाल्ट आया था। इससे अस्पताल में बने उपकेंद्र की लाइन भी दो जगह खराब हो गई थी। उसे ठीक करा दिया गया है। - केपी सिंह, एसडीओ शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें