फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आवास के लिए सूची में शामिल परिवारों के पंजीकरण में तेजी लाएं, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

Tue, 24 Jan 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास के लिए परिवारों के पंजीकरण में तेजी लाएं
विज्ञापन

- पिहानी, हरियावां एवं टड़ियावां में की बैठक, एक-एक पंचायत सचिव से ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आवास के लिए सूची में शामिल परिवारों के पंजीकरण में पंचायत सचिव तेजी लाएं। पात्रता में आने वाले किसी भी परिवार को योजना से वंचित न किया जाए। दोबारा सत्यापन में गड़बड़ी की पुष्टि पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह बात मंगलवार को सीडीओ आकांक्षा राना ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में परिवारों के पंजीकरण, जियो टैग की ब्लॉक टड़ियावां, पिहानी और हरियावां में समीक्षा की।
विज्ञापन

पात्रता की श्रेणी में चिह्नित परिवारों का इसके बाद दो स्तरीय सत्यापन कराने की बात कही। बताया कि टड़ियावां में 1739, पिहानी में 4063 और हरियावां में 773 परिवारों को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य है। इन ब्लॉकों में पात्र परिवारों के पंजीकरण की स्थिति में सुधार में हुआ है। कुल 28,052 लक्ष्य में 18 हजार परिवारों का पंजीकरण कराते हुए 11 हजार से अधिक की स्वीकृति जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


आवास का 5,729 लक्ष्य कम हुआ
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शासन ने लक्ष्य में 5,729 आवास कम कर दिए हैं। पहले 33781 परिवारों के लिए लक्ष्य दिया गया था। सीडीओ ने ब्लॉकवार कम लक्ष्य के अनुसार पंजीकरण, जियो टैग की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें