फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पत्नियां दिन में घरों की रेकी करती, चोर पति रात में घटना को देते अंजाम, पुलिस ने पांच शातिरों को दबोचा

Mon, 23 Jan 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई पुलिस ने ऑपरेशन सुरंग के तहत घेराबंदी करते हुए चोरी और ठगी करने वाले पांच शातिर चोरों को दबोच लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने सोमवार को इसका खुलासा किया। बताया कि इनकी पत्नियां दिन में घरों की रेकी करती थीं। इसके बाद चोर पति रात में घटना को अंजाम थे। गिरफ्तार किए गए शातिरों के कब्जे से चोरी का जेवर, नकदी, एलईडी, तमंचे और कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन


एसपी ने सोमवार को बताया कि 29 दिसंबर को बिलग्राम के मोहल्ला रफैय्यत गंज में हरीशचंद्र राठौर के यहां चोरी हुई थी। इसके बाद मल्लावां कोतवाली के बरहौआ, कोतवाली देहात के अनंग बेहटा, आशा नगर, प्रगति नगर, कोतवाली शहर के शंकर बक्श पुरवा, आवास विकास कालोनी के अलावा शहर में 50 हजार की ठगी हुई थी। पुलिस इन सारे मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

चोरों और ठगी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सुरंग के तहत बिलग्राम पुलिस ने एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिल कर गुलाब बाड़ी तिराहे से धर्मेंद्र उर्फ रजनीश निवासी धियर महोलिया, उसकी पत्नी पारुल, बिलग्राम कस्बे के रफैय्यत गंज निवासी गौतम, उसकी पत्नी रोली और हरियावां थाने के अरुआ निवासी सर्वेश उर्फ रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से चोरी किया गया जेवर, एलईडी, तीन तमंचे, चार कारतूस और 7200 रुपये नकद मिले। एसपी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आने वाले शातिरों ने चोरी करना कुबूल करते हुए बताया कि दिन में उनकी पत्नियां रेकी करती थी और उसके बाद रात में उनके पति चोरी को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें