फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बखौफ चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना, दो में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना
विज्ञापन

- दो घरों से हजारों के ले गए जेवर, तीन घरों में नकब लगाने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया में रविवार रात बेखौफ चोरों ने पांच घरों को अपना निशाना बनाया। चोर दो घरों में नकब लगाकर हजारों के जेवर और नकदी चोरी करने में कामयाब रहे, जबकि तीन घरों में सेंध लगाकर चोरी की उनकी कोशिश असफल हो गई। पीड़ितों ने पुुलिस को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन

महोलिया गांव में रविवार रात चोरों ने कमलेश कुमार के मकान में पीछे से सेंध लगाकर कमरे में रखे बक्से से कीमती जेवरात झाले, माला, टप्स, दो जोड़ी पायल, कुंडल और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वहीं गांव के ही मेघनाथ के मकान के पीछे प्राथमिक स्कूल की ओर से चोरों ने नींव के लिंटर के नीचे से सुरंगनुमा सेंध लगाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया। घर के लोग बाहर छप्पर में सोए थे। सुबह चाय के लिए चीनी लेने गई पत्नी को जब कुंडी अंदर से बंद मिली तो आसपास देखा। इस बीच सेंध कटी होने की जानकारी मिली। चोर बक्से में रखे जेवर चोरी करके ले गए। कमलेश के मकान से सटे शिवशरन पाल, उसके भाई ईश्वरशरन पाल के मकानों में भी सेंध लगाने की कोशिश की गई लेकिन चोर एक आध ईंट ही निकाल पाए। वहीं अनिल के मकान में भी सेंध मारने की कोशिश में ईंट निकाली गई, लेकिन चोर वारदात अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें