फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने किया हमला, मौत
विज्ञापन

- मृतक के घर में मची चीख पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। खेत की रखवाली करने वाले किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। गेहूं की देखरेख कर रहे किसान पर रविवार रात सांड ने हमला कर दिया। उसकी अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई।
नगर के मोहल्ला महमंद निवासी काली चरण (42) मवेशियों से अपनी गेहूं की फसल बचाने के लिए रविवार रात खेत पर था। रात करीब 11 बजे नहर के पास में खेत पर आवारा मवेशी आ गए। यह देख कालीचरण उन्हें भगाने का प्रयास करने लगा, तो एक सांड ने उसके सीने में टक्कर मार दी। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया। सांड ने कई बार किसान को पटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर पड़ोस के खेत में मौजूद किसानों ने पहुंचकर सांड को भगाया। इसके बाद घायल कालीचरण को इलाज के लिए सीएचसी लेकर जा रहे थे। इस बीच उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रामगीता व तीन बच्चे 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान, 10 वर्ष का पुत्र निखिल व चार साल की बच्ची को छोड़ गया हैं। मृतक के भतीजे सतीश कुमार की तरफ से कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें