हरदोई जिले में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों बाइक सवार बरवन गांव के बताए जाते हैं। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
रविवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक लोनार थाने के बरवन गांव के पास से गुजर रहे थे। इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गांव किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी होते ही वहां पहुंचे लोगों ने घायल युवक को मेडिकल काॅलेज भिजवाया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है कि दोनों युवक बरवन गांव के हैं, पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।