फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 35 हजार किसानों की मुस्कान पर ग्रहण, नहीं मिल रही पौध पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 08 खाली केन यार्ड
विज्ञापन

35 हजार किसानों की मुस्कान पर ग्रहण, नहीं मिल रही पौध पर्ची
- सस्ते दामों में अपना गन्ना बेचने को विवश हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई/हरयावां। गन्ना किसानों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विभागीय अनदेखी के चलते करीब 35 हजार किसान पौधा पर्ची न मिलने से परेशान हैं। किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए गन्ने की फसल को सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर हैं।
ये किसान दलालों या फिर क्रेशर पर ले जाकर अपना गन्ना बेच रहे हैं। हालांकि शिकायत करने के बाद भी गन्ना विभाग की ओर से किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैैं। इससे किसान परेशान हैं। जिलेभर के किसान बड़ी संख्या गन्ने की खेती करते हैं। पहली बार कटान होने वाले गन्ने को बेचने के लिए चीनी मिल पौधा पर्ची देती है। यह पर्ची किसानों को उनकी फसल की उपज के मुताबिक दी जाती है। इसके लिए पहले से ही मिल के द्वारा सर्वे करा लिया जाता है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले सालों में पौधा पर्ची दिसंबर के अंतिम सप्ताह से मिलना शुरू हो जाती थी, मगर इस बार जनवरी बीतने वाली है। अभी तक किसानों को पौधा पर्ची मिलना शुरू नहीं हुई है।

इससे किसानों का गन्ना बर्बाद हो रहा है। किसानों का कहना है कि पर्ची मिलते ही वह अपना गन्ना मिल को पहुंचा देते थे। इसके लिए पहले से वह अपना गन्ना कटवा कर एकत्रित कर लेते हैं।

किसानों की मुंह जुबानी
उमेश ने बताया कि पौधा पर्ची नहीं मिलने से लगभग 8 एकड़ गन्ना खेत में ही खड़ा है। गर्मी आने से गन्ने की छिलाई में दिक्कत होगी। 10 एकड़ गन्ना कटवा लिया गया है, जोकि पर्ची मिलने के इंतजार में उठान के लिए रखा है। उतरा गांव के राजू सिंह ने बताया कि पहले दिसंबर में पौधा पर्ची मिल जाती थी, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अभी तक नहीं मिल पा रही है। इस कारण गन्ने को क्रेसर पर कम दाम में बेचना पड़ रहा है। हीरालाल निवासी भेदवरा बताया कि गन्ना की पर्ची आने का इस बार कोई नियम नहीं है। इससे किसान परेशान हैं।
-
पर्ची मिलना शुरू हो जाएगी
गन्ना सचिव मनोज कुमार का कहना है कि पौधा की पर्ची समय पर मिलना शुरू हो जाएगी। चीनी मिल के अनुरोध पर पौधा पर्ची चालू करने के लिए पौध गन्ने की रिकवरी के लिए भेजा गया। उसकी रिपोर्ट आते ही पौधा पर्ची चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
पौधा गन्ना की पर्ची जल्द ही किसानों को दी जाएगी। गन्ना विभाग के नियम के चलते चीनी मिल का काफी नुकसान हो रहा है। चीनी मिल व किसानों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। गन्ना विभाग को जल्द पौधे की पर्ची देने के लिए चिठ्ठी लिखी गई है। - संजीव तोमर, महाप्रबंधक, चीनी मिल हरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें