फोटो: 02 पुलिस को चोरी की वारदात को दिखाते राजेंद्र गुप्ता।
आजादनगर में बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी
- घर पर ताला लगाकर महिला गई थी रिश्तेदारी में
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के मोहल्ला आजाद नगर में बंद पड़े एक मकान को शुक्रवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। वहां से नकदी समेत जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन करने में जुट गई।
कोतवाली शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता ट्रक ड्राइवर है। इस कारण वह अक्सर बाहर रहता है। इसकी पत्नी सलोनी अपनी रिश्तेदारी में पूरा बहादुर गईं थी। यहां मकान पर ताला बंद था। शुक्रवार रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर जेवर और वहां रखे 40 हजार की नकदी चुरा ले गए।
शनिवार की सुबह जब सलोनी वापस घर पहुंची, तो ताला टूटा और कमरे में सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। सलोनी ने पहले अपने पति को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।