हरदोई। यति नरसिम्हानंद सरस्वती के पैगंबर-ए- इस्लाम को लेकर दिए गए बयान के विरोध में अंजुमन इस्लामिया के बैनर तले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नरसिंम्हानंद सरस्वती ने पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी की है। इससे देश के मुस्लिमों को पीड़ा पहुंची है और मुस्लिम समुदाय आहत है। मांग की गई है कि नरसिम्हानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाए। नरसिम्हानंद का बयान देश में शांति व्यवस्था के लिए खतरा है इसलिए देशद्रोह का मुकदमा भी उनके खिलाफ दर्ज होना चाहिए। उधर बिलग्राम में फातहे बिलग्राम मिशन के अध्यक्ष सैय्यद अनसवास्ती के नेतृत्व में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में यति नरसिम्हानंद और उनके शिष्य अनिल यादव पर एनएसए लगाए लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सैय्यद बादशाह हुसैन वास्ती, सैय्यद फैजान मुस्तफा वास्ती, सज्जाद हुसैन, वाजिद हुसैन, रेहान, मोहम्मद आमिर, रईस मियां, सजर हुसैन आदि मौजूद रहे।