फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू भाइयों के कलाई पर राखी बांध दिया सामाजिक एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। रक्षाबंधन पर एक बार फिर हरदोई के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की बयार बहा दी। मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
सदर क्षेत्र के पड़री गांव में कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाईयों की कलाई पर बांधी राखी तो, हिंदू भाईयों ने मुस्लिम बहनों को रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर मुस्लिम बहनों के घर पहुंचे हिंदू भाईयों ने उन्हें उपहार भी भेंट किए। समाज को जाति-धर्म व संप्रदाय के नाम पर बांटने वालों को मुस्लिम महिलाओं और हिंदू भाईयों ने सकारात्मक व हरदोई की गंगा-जमुनी तहजीब के कायम हरने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने कार्यक्रम में जहां मुस्लिम महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान काले बुर्के में थी वहीं, हिंदू भाई भगवा कुर्ता आदि पहने हुए थे। महिलाओं ने कलाई पर राखी बांधी, माथे पर तिलक लगाकर भाइयों की आरती भी उतारी। भगवा परिधान में हिंदू भाई मुस्लिम बहनों के घर पहुंचे, घर में प्रवेश करते ही मुस्लिम बहनों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

यह लोग अपनी बहनों के घर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए आए हुए हैं। मुस्लिम महिला आसमा ने बताया कि आज हमने हिंदू-मुस्लिम के बीच जो खाई है, उसे पटाने का काम किया है। ऐसे ही अन्य मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि लोगों को गुमराह कर समाज को बांटने वालों के लिए यह एक सबक भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें