फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नगर पालिका के 11 सार्वजनिक शौचालय, बिजली कनेक्शन सिर्फ एक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते माह भीषण गर्मी के दौरान शायद ही कोई हो जिसने बिजली संकट न झेला हो। साधन संपन्न लोगों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली विभाग भी चोरी रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाता है, लेकिन कई स्थानों पर महकमे के जिम्मेदारों के कदम ठिठके नजर आते हैं। शहर में नगर पालिका के 11 सार्वजनकि शौचालय हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ एक में ही बिजली कनेक्शन है। यह बात और है कि बिजली का इस्तेमाल सभी सार्वजनिक शौचालयों में हो रहा है।



शहर के बाशिंदों को सुविधा देने के लिए नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर 11 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया था। पिछले कई वर्ष से यह सार्वजनिक शौचालय आम लोगों की जरूरत में काम भी आ रहे हैं। इन शौचालयों में दो सामुदायिक शौचालय, सात सार्वजनिक शौचालय और दो पिंक शौचालय शामिल हैं। इनमें पानी की टंकी भी लगी हुई हैं और बिजली के कुछ उपकरण भी। खास बात यह है कि इनमेें से सिर्फ एक सामुदायिक शौचालय का ही बिजली कनेक्शन नगर पालिका ने लिया है। मतलब यह कि 10 सार्वजनिक शौचालयों में बिना कनेक्शन के ही नगर पालिका बिजली का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालयों में बिजली कनेक्शन के बिना ही बिजली का इस्तेमाल होने की जानकारी विभागीय अभियंताओं को भी हुई थी। अभियंताओं ने बिना कनेक्शन इस्तेमाल की जा रही बिजली की आपूर्ति काट दी थी और तार भी उतार दिए थे। इसके बावजूद फिर से इन शौचालयों में बिजली की आपूर्ति के लिए तार जोड़ लिए गए, लेकिन कनेक्शन नहीं लिया गया।



-पूर्व में अवैध कनेक्शन मिला था। लाइन काट दी गई थी। नगर पालिका को कनेक्शन लेने के लिए पत्र भी भेजा गया था। -केपी सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें