फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पर्वतारोही अभिनीत का हुआ स्वागत

Wed, 05 Mar 2025 10:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
पर्वतारोही अभिनीत का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : पर्वतारोही अभिनीत का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
फोटो-13- पर्वतारोही अभिनीत का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन

संडीला। अंतर राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्या ने अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर 510 फीट लंबा तिरंगा फहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार को लखनऊ सीमा पर पहुंचने पर प्रशंसकों ने उनका फूल-मालाओं और तिरंगे के साथ जोरदार स्वागत किया। उसके बाद बस अड्डे से मुख्य मार्ग होते हुए उनका काफिला पैदल इमालियाबाग तक गया, जहां रास्ते में लोगों ने जगह-जगह अभिनीत का सम्मान किया। इसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर एसपी मौर्या, सर्वेश राठौर, अनुराग शुक्ला, कमलेश मौर्या, संजीव कुमार त्रिपाठी, राम जीवन, सतीश कुमार, सुरेश मौर्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें