फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां बेटा घायल, युवक का हाथ झुलसा

Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। अचानक मौसम में आए बदलाव से बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरने से अगल अलग क्षेत्रों में मां व बेटे घायल हो गए। वहीं खेत में पड़ी फसल में आग लग गई। इसके अलावा एक युवक का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के कहली गांव निवासी सूरज (22) अपनी मां मीना गुप्ता (40)के साथ सोमवार शाम करीब पांच बजे संडीला से बाइक दवा लेकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी रास्ते मे कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसापुर चौराहा के निकट अचानक बिजली ऊपर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं माधौगंज थानाक्षेत्र के गाव शेखवापुर में देवीदयाल के खेत में बिजली गिरने से कंपाईन से कटे खेत मे गिरने आग लग गई।
हालांकि कुछ देर बाद बूंदाबांदी होने से आग बुझ गई। इस दौराने खेतों में काम कर रहे किसानों में खलबली मच गई। इसके अलावा बरबटापुर निवासी बालमुकुंद पुत्र श्रीराम मक्के के खेत में खाद डालने गया था। खेत में लगे तार को पकड़ कर खड़ा था। इसी बीच बिजली गिरने से उसका बाया हाथ झुलस गया। परिजन सीएचसी ले गए, जहां पर डॉ. अरुण मोहन ने इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें