फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां बोली - बेटे में मुझे मृतक दिखाकर दो बीघा जमीन बेच डाली

विज्ञापन
फोटो-28- अरवल थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनते एसपी राजेश द्वेवेदी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। अरे एसपी साहेब हमारी बात भी सुन लो, बेटे में मुझे मृत दिखाकर तहसील कर्मियों से मिलीभगत करके वरासत बनवाकर दो बीघा जमीन बेच डाली। वह आठ महीने से कार्रवाई के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है लेकिन उसकी सुनवाई कोई नहीं कर रहा है। यह बात शनिवार थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बेदृटा मुडिया गांव की बताशों पत्नी स्व. रामलाल ने कही।
विज्ञापन

उसने बताया कि बेटे रामगोपाल ने उसे मरा हुआ दिखाकर अपने नाम जमीन की वरासत करा ली है। उसके हिस्से की दो बीघे जमीन बेच दी। अपने को जिंदा साबित करने के लिए वह आठ महीने से अफसरों से फरियाद कर रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाया है। इस पर एसपी ने महिला को एक हफ्ते में न्याय दिलाने के निर्देश सीओ को दिए।
अरवल थाने में एसपी के सामने कुल सात शिकायतें आई। इसमें छह राजस्व और एक पुलिस की शिकायत रही। इसके साथ ही उन्होंने थाने के मालखाना, आरक्षी बैरक, हवालात, मैस एवं अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। थाने में साफ सफाई की व्यवस्था उचित न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार, थानाध्यक्ष छोटेलाल, उप निरीक्षक धारा सिंह मौजूद रहे। वहीं कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने समस्याएं सुनी। यहां हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
माधौगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना समाधान दिवस में प्रभारी सीओ बिलग्राम सतेंद्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार के समक्ष चार शिकायत दर्ज की गईं। तीन शिकायतें आपसी कहासुनी को लेकर आई। जिन्हें पुलिस ने मौके पर निस्तारित कर दिया।
वहीं एक राजस्व से संबंधित थी। उसे संयुक्त टीम को जांच कर निस्तारित करने को दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण, कानूनगो रामदीन वर्मा, राजेश वर्मा, लेखपाल अंशिका पटेल सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
सवायजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली में फरियादियों का टोटा रहा। यहां कोतवाल सुनील सिंह, राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे, लेकिन यहां एक भी शिकायत दर्ज नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें