फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुत्रों को करंट से बचाने में मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। बिजली के करंट की चपेट में दो पुत्रों को बचाने गई मां की मौत हो गई जबकि दोनों पुत्र गंभीर रुप से झुलस गए। हादसा नगला भगवान गांव में हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली के नगला भगवान गांव में सोमवार की दोपहर अनुराग (30) पुत्र सीताराम घर के बाहर लगे नल से नहाने के बाद अपने गीले कपड़ों को घर के आंगन में लगी तार की अरगनी पर सुखाने के लिए डाल रहा था। इसी बीच लोहे के तार की अरगनी में किसी तरह से करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आ गया और चीख सुनकर भाई श्यामकुमार (36) बचाने के लिए जब उसे पकड़कर खींचा तो वह भी चिपक गया। दोनों बेटों को बचाने के लिए 68 वर्षीय मां राम श्री ने बचाओ-बचाओ की चीख-पुकार की। इसी बीच राम श्री ने दोनों बेटों के हांथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा तो, वह भी करंट की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने मां-बेटों को लोहे के तार की अरगनी में चिपका देखकर घर में लगे स्विच से बिजली की लाइन काट दी। तीनों झुलसे लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि, दोनों बेटों को रेफर कर दिया है। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें