दुकानदारों को हिदायत देते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया।
शहर में जाम की समस्या के कारण लोग घंटों परेशान रहते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव, सिओ सिटी विजय कुमार राणा और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका जी लाल ने पुलिस बल के साथ सड़क किनारे अतिक्रमण को हटवाया। सोल्जर बोर्ड चौराहे से कलक्ट्रेट गेट तक और कलक्ट्रेट गेट से गांधी भवन तिराहे तक सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया। पक्की दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण न करने की दुकानदारों को चेतावनी दी गई। शहर कोतवाली पुलिस की ओर से भी सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। दो वाहनों का चालन किया गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने कहा कि दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमणकारियों को शनिवार सुबह तक का समय दिया गया है।