फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह : गड्ढों और जलभराव से होकर श्रीशिवसंकट हरण तक पहुंचेगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन माह में श्रद्धालुओं को करीब एक किमी. मार्ग में गड्ढों और जलभराव से होकर सकाहा के श्रीशिवसंकट हरण मंदिर तक पहुंचना होगा। आस्था और विश्वास की कांवड़ लाने वालों के साथ ही दंडवत करने वाले श्रद्धालुओं को सड़क पर हुए गड्ढे से समस्या और दर्द होगा।
विज्ञापन

हरदोई से करीब 17 किमी. की दूरी पर सकाहा गांव स्थित श्रीशिवसंकट हरण महादेव मंदिर पर सावन माह में सोमवार को ही, पूरे माह बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पूरे सावन माह में मार्ग किनारे और मंदिर के बाहर मेला भी लगता है। एक अनुमान के अनुसार यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। राजघाट से कांवड़ लाकर गंगाजल से अभिषेक करने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहते हैं। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग से श्रीशिवसंकट हरण महादेव मंदिर तक जाने वाले करीब एक किमी. लंबाई वाले मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं।
प्रतिवर्ष यहां आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत भी मार्ग की न तो मरम्मत और न ही मार्ग पर होने वाले जलभराव के पानी के निकासी की व्यवस्था कराई गई है। इससे इस बार सावन में श्रद्धालुओं को गड्ढों और जलभराव से होकर श्रीशिवसंकट हरण तक पहुंचना होगा। इतना ही मंदिर के पीछे निकले नाले की सफाई भी नहीं कराई गई है। इससे मंदिर में जलभराव होगा और दुकानदारों को भी परेशानी होगी। मंदिर के पुजारी सूर्यकमल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर परिसर के मुख्य गेट का भवन जर्जर हो गया है। इसे भी हटवाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

सकाहा मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को मंदिर परिसर में अधिकारियों ने बैठक की और व्यवस्थाओं को देखा। तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला, हरपालपुर सीओ रविप्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने बैठक में मंदिर पुजारी, प्रधान और दुकानदारों से व्यवस्था पर चर्चा की। मंदिर के बाहर तक बेरिकेडिंग का दुकानदारों ने विरोध किया। नाला सफाई के लिए एडीओ पंचायत से कहा गया। प्रधान गुडनेश कुमार, अलगू सिंह, दिलीप गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हरदोई। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस विभाग ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। इसके लिए गैर जनपद से आने वाले भारी वाहनों के डायवर्जन और रोकने के लिए स्थल भी तय कर दिए गए हैं। यह डायवर्जन शनिवार से मंगलवार तक प्रभावी रहा करेंगे।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सावन माह और कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के लिहाज से यह डायवर्जन किया जा रहा है। बताया कि यह डायवर्जन शनिवार सुबह आठ से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। बताया कि शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सीतापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लखनऊ की ओर से शहर मुख्यालय आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
सीतापुर से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी औ मिश्रिख, पिसावां रोड से चौकी कुतुबनगर की ओर से निकाले जाएंगे। कन्नौज से मल्लावां की ओर आने वाले वाहनों को बांगरमऊ होकर जाएंगे और बांगरमऊ से मल्लावां आने वाले वाहन गौसगंज, संडीला की ओर से निकाले जाएंगे। सीतापुर और लखनऊ से मल्लावां जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी और यह वाहन संडीला बस स्टैंड से आगे तिराहे से कासिमपुर से बांगरमऊ और कासिमपुर से औरास रोड से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें