हरदोई। हरपालपुर पुलिस को इन दिनों बंदरों की भी पहरेदारी करनी पड़ रही है। रविवार शाम एक दरोगा की टोपी बंदर उठा ले गया। टोपी छुड़वाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। एक बंदर दरोगा की टोपी लेकर पहले दीवार पर चढ़ा, पुलिसकर्मियों की नजर पड़ने पर वह छत पर भाग गया। बंदर से टोपी छुड़वाने के प्रयास में लगे पुलिसकर्मियों का दम फूल गया।
आखिरकार खुद बंदर टोपी छोड़कर भाग गया। लोगों का कहना है कि पुलिस भी बंदरों से परेशान है। कोतवाली में बंदर कभी किसी का मोबाइल तो किसी का चश्मा उठा ले जाते हैं। कोतवाली में एक होमगार्ड डंडा लिए बंदरों को भगाने में लगा रहता है।