फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा पहुंचा 40

Tue, 23 Apr 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन में धूल भरी गर्म हवाओं के चलने से राहगीरों का राह चलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

इस बार गर्मी का प्रकोप मार्च से ही दिखाई देने लगा था। जो लगातार बढ़ता जा रहा है। अप्रैल में धूल भरी हवाएं चलने लगी हैं। इससे लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सोमवार को भी पूरे दिन आठ किमी की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को राह चलना मुश्किल हो गया।
दोपहर में सड़कों पर आवागमन कम रहा है। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा लिया। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिन तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें