फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीसी से जांच हो तो सबसे बड़ा साबित होगा मोडानी घोटाला: आशीष सिंह

Tue, 07 Mar 2023 07:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपीसी जांच हो तो सबसे बड़ा साबित होगा मोडानी घोटाला
विज्ञापन

- कांग्रेसियों ने भारतीय स्टेट बैंक के निकट किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेेंसी
पिहानी। अपने पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डलवा रही है। मोदी ने अपने पूंजीपति मित्र को कोयला, गैस, बिजली, पानी, सड़क सीमेंट, स्टील, सी-पोर्ट, एयरपोर्ट खरीदने के लिए लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिलवा दिया है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने ब्लाॅक स्तरीय प्रदर्शन के दौरान एसबीआई पिहानी के निकट व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी और अदाणी ने मिलकर यह घोटाला किया है। यदि इसकी जांच जेपीसी से कराई जाए तो यह मोडानी घोटाला भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान ने कहा कि जबसे मोदी की सरकार बनी है बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए इन्हीं बैंकों से ढाई लाख तक कर्ज में नहीं मिला, जबकि अदाणी को ढाई लाख करोड़ मिल गए। इस दौरान नगर प्रभारी उस्मान खां, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, अचल शुक्ला, महफूज अहमद, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें