बेहंदर। ब्लॉक क्षेत्र के अकबरपुर से मक्काखेड़ा तक जर्जर रोड का मुद्दा शुक्रवार को विधान परिषद में उठाया गया। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान बेहंदर ब्लॉक क्षेत्र के अकबरपुर गांव स्थित सिलाई सेंटर से मक्काखेड़ा गांव तक करीब एक किलोमीटर आरसीसी रोड जर्जर होने का मुद्दा उठाया। सदन में बताया कि मार्ग जर्जर होने के कारण आए दिन ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की, ताकि आवागमन में लोगों को आसानी हो सके। एमएलसी ने नियम-110 में मुद्दा उठाते हुए मार्ग की मरम्मत कराए जाने के प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की है।