हरपालपुर। शिक्षक मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ वर्मा ने कही।
ब्लॉक संसाधन केंद्र में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सातवें बैच के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षकों ने प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, सहज पुस्तिका, प्रिंट रिच मैटेरियल, समृद्धि पुस्तिका व समृद्ध संदर्शिका के प्रयोग आदि प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में दिनेश प्रताप सिंह, वीरपाल सिंह, सर्वेंद्र कुमार सिंह व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।