फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कर-करेत्तर वसूली में पिछड़े खनन और वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कर-करेत्तर की लक्ष्य पूर्ति में खनन और वन विभाग अभी से पिछड़ गए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि कर-करेत्तर और राजस्व वसूली में हर हाल में लक्ष्य की पूर्ति की जानी है। डीएम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वामी विवेकानंद सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व वसूली की समीक्षा की। अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। एसडीएम के साथ ही तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से न्यायालय में बैठें और लंबित वादों का निस्तारण त्वरित गति से करें। बैठक में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, डीएम अनुनय झा ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए तहसीलवार उपजिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों से लक्ष्य और रजिस्ट्री की जानकारी ली। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में सुधार के लिए निर्देश दिए कि अधिकारी प्रतिदिन सुबह निकलें और दोपहर तक रिपोर्ट दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें