बेहटागोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार को वह मां के साथ खेत पर गई थी, घर पर छोटी बहन अकेली थी। बताया कि मौका मिलने पर गांव का ही शिवकुमार घर में घुस आया और उसकी बीमार बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने बताया कि इस बीच वह किसी काम से खेत से घर वापस आई तो आरोपी भाग गया। युवती ने बताया कि इसका पता चलने पर उसकी मां शिकायत करने गई तो आरोपी ने उसकी मां के साथ मारपीट की। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद