फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट, चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध

Fri, 17 Mar 2023 03:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पिहानी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक ने लूट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर लूट को अंजाम दिया। वहीं,कोतवाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों में पूर्व की रंजिश भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में  मेडिकल स्टोर संचालक को महमूदपुर व हन्न पसिगवां के बीच बाइक सवार चार लोगों ने लूट लिया। पीड़ित ने एक युवक को पहचानने का दावा कर पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन

हन्न पसिगवां निवासी अनूप ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसका मेडिकल स्टोर गांव महमूदपुर में है। बुधवार शाम वह मेडिकल स्टोर बंद करके बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में हन्न पासिगवां-महमूदपुर के बीच तीन चार लोगों ने उसकी बाइक रोक ली।
उन लोगों ने उसका मोबाइल व नौ हजार रुपये नकदी छीन ली। पीड़ित ने बदमाशों में एक व्यक्ति की पहचान की, जो गांव का ही रहने वाला है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें