फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना अभिलेख और काम के हो गई एमबी और भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बिना अभिलेख और काम के ही मेजरमेंट बुक (एमबी) हो गई और भुगतान भी हो गया। विकास खंड हरपालपुर की 63 में से 28 ग्राम पंचायतों में काम कराए बिना ही मनरेगा मद के 11.22 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया है। ऑडिट में न तो काम मिला, न अभिलेख मिले। काम के बिना ही एमबी हो गई और भुगतान भी हो गया।
विकास खंड हरपालपुर में 63 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास, निर्माण और भुगतान का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। अभी तक 28 ग्राम पंचायतों की ही रिपोर्ट प्राप्त हो सकी है। 28 ग्राम पंचायतों में से आठ ग्राम पंचायत में 11,22,504 रुपये का गबन सामने आया है।
विज्ञापन

35 ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट आनी शेष है, बताया गया कि हरपालपुर विकास खंड में अभी गबन और धन दुरुपयोग की मात्रा बढ़ने की संभावना है। सोशल ऑडिट के नोडल अधिकारी डीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड कराई जा रही है। जल्द ही इन पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मनरेगा सेल को प्राप्त कराई जाएगी।
-
इन ग्राम पंचायतों में मिला गबन
28 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट रिपोर्ट में आठ ग्राम पंचायतों में 11,22,500 रुपये का गबन मिला है। इसमें खसौरा में 5,78,721, ककरौआ में 4,53,903, मुसेहरा में 50,268, अलीगंज ननखेरिया में 5112, महादईन खुर्द में 5,000, बम्टापुर नंदबाग में 4,900, ढकपुरा में 4,900, सेखापुर नगरिया में 19,700 रुपये का गबन किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

-
तीन ग्राम पंचायतों में 7.56 लाख रुपये धन का दुरुपयोग
ऑडिट में जांच के दौरान तीन ग्राम पंचायतों में 7,56,366 रुपये का धन दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इसमें अकेले बर्रा में 7,18,662 रुपये, अर्जुनपुर में 23,004 व अलीगंज ननखेरिया में 14,700 रुपये के भुगतान के अभिलेख नहीं मिले। काम कराए जाने की बात कही गई है। धन दुरुपयोग के मामले में अभिलेख तलब किए जाएंगे और उसी के बाद निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें