फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भांजे के घर आए मामा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली(हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला काजी सराय में भांजे के घर आए मामा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे पीएचसी पाली ले जाया गया, यहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इटावा जनपद के थाना ऊसाहार के कौआ गांव निवासी अशोक कुमार (56) का भांजा लाल बहादुर पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय में रहता है। सोमवार को अशोक लाल बहादुर के घर आया था। मंगलवार शाम अचानक अशोक के पेट में दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचे, जहां उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। रात नौ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि पीएचसी से मिली सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें