हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के सारीपुर हीरालाल निवासी राजेश (45) राजमिस्त्री था। पिछले दो तीन माह से बीमार चल रहा था। रविवार की शाम को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह उसका शव गांव के किनारे स्थित उसके ही बाग में फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। बघौली के थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बतायाकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। (संवाद)