फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के निकट रविवार देर शाम विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउरा निवासी विनोद कार चालक है। वह देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के निकट पत्नी खुशबू (30) व दो बच्चों के साथ किराये पर रहता है। रविवार देर रात घर पहुंचे विनोद ने खुशबू का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता देखा। विनोद ने सीतापुर जनपद के रामकोट थाने के ग्राम मधवापुर निवासी मृतका के पिता लालबिहारी को सूचना दी। सोमवार सुबह मृतका के पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नौ वर्ष पूर्व बेटी की शादी की थी। आरोप से इनकार किया है। वहीं मोहल्ले में घरेलू कलह के कारण आत्महत्या की चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें