हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहर में शुक्रवार देर रात विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
बहर निवासी संजय किसान है। नौ वर्ष पूर्व उसकी शादी माधौगंज के रुदामऊ निवासी रेखा (25) के साथ हुई थी। उसके दो बेटियां वैष्णवी और सौम्या हैं। संजय ने बताया कि शुक्रवार रात कमरे में साड़ी के फंदे से रेखा का शव लटकता मिला। संजय ने घटना की सूचना मृतका के पिता गजोधर को दी। पिता ने आरोप से इनकार किया है। वहीं गांव में घरेलू कलह के कारण आत्महत्या की चर्चा है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।