फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। झरोइया गांव में विवाहिता का शव कमरे के अंदर हुक से दुपट्टा के फंदे से लटकता मिला। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

झरोइया गांव निवासी साजल कुमार प्रतापनगर चौराहा पर एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है। दो साल पहले उसकी शादी ममरेजपुर गांव निवासी कुसमा (21) से हुई थी। रविवार को पति व बच्चे खेत गए थे। तभी कुसमा ने फंदा लगाकर जान दे दी। सास सुनीता ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो गेट खुला था। बहू को आवाज देती हुई उसके कमरे देखा तो हुक से लटकी दिखी और हांथ-पैर हिला रही थी। उसे फंदा से उतारकर पति व पुत्र को फोन से जानकारी दी। उपचार के लिए बेनीगंज प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि जानकारी है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें