फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी चांदनी बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह एक साल पहले उन्नाव के बांगरमऊ निवासी इस्लामुद्दीन के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति इस्लामुद्दीन, ससुर नसरुद्दीन और सास सबीना, दहेज में एक लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

चांदनी के पिता शफीक ने कई बार बातचीत के जरिए ससुरालीजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने चांदनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें