फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरेलू कलह में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। घरेलू कलह के चलते संदिग्ध हालात में विवाहिता ने घर में जहर खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना का पता चला। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चांदबेहटा निवासी रामलोटन शुक्ला की पुत्री कंचन (26) की शादी 11 माह पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र के नेकलालपुरवा मजरा लिलवल निवासी अनिल दीक्षित के साथ हुई थी। बुधवार रात कंचन ने ससुराल में घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तब ससुरालीजनों को पता चला। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर भाई अंकुर अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें