फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन दिन बाद खुली मंडी, आवक बढ़ने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तीन दिन बाद धान खरीद के लिए मंडी खुलने के कारण बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों के पहुंचने से सोमवार को एक बार फिर जाम लग गया। हालांकि एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल गया। जाम के कारण शहर के पॉश इलाके में शुमार की जाने वाली आवास विकास कालोनी के बाशिंदों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धान की कटाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है। खेतों में तैयार धान कटने के बाद बिक्री के लिए नवीन गल्ला मंडी परिसर में आ रहा है। अधिकांश किसान आढ़तियों के पास ही धान बेचने जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को धान की आमद अचानक बढ़ जाने और मंडी परिसर के अंदर जमा धान बाहर निकालने की होड़ में पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया था। इसके बाद मंडी प्रशासन ने मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता के प्रस्ताव पर रविवार तक मंडी परिसर में धान की आमद पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इस दौरान मंडी के अंदर एकत्र धान को ही बाहर भेजने की व्यवस्था की गई थी।
इस व्यवस्था का असर दिखा भी, लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर पूरी व्यवस्था धड़ाम होती नजर आई। दरअसल तीन दिन बाद धान खरीद शुरू होने के चलते बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में उपज लेकर सुबह से ही मंडी पहुंच गए। इसके कारण आवास विकास कालोनी, नघेटा रोड और लखनऊ रोड से मंडी जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला, लेकिन यातायात सामान्य होने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें