फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पक्का रास्ता न होने वाले स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र व विद्यालयों को चिह्नित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। तहसील व ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र व विद्यालयों तक के पहुंच मार्गों को पक्का कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। डीएम ने सीएमओ, डीआईओएस व बीएसए से ऐसे केंद्रों व विद्यालयों को चिह्नित कराते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
शासन से तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेन संपर्क मार्ग से जोड़ने की प्राथमिकता दी गई है। मुख्य सचिव ने तहसीलों व ब्लॉक मुख्यालयों के टू-लेन से जुड़े होने की रिपोर्ट भी मंगलवार काे मांग ली है। इसी बीच डीएम एमपी सिंह ने सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों, माध्यमिक विद्यालयों व परिषदीय विद्यालयों के भी पहुंच मार्गों को पक्का कराए जाने का निर्णय लिया है। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र व विद्यालयों से आमजन का सीधा जुड़ाव रहता है और निरीक्षण आदि के समय मार्ग दुरूस्त न होने से भी समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सीएमओ, डीआईओएस व बीएसए से कच्चे पहुंच मार्ग व पहुंच मार्ग ठीक न होने वाले स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों व विद्यालयों को चिह्निंत कराते हुए विकास खंड व गांव के नाम सहित तीन दिन में रिपोर्ट मांग ली गई है। रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि कितने केंद्रों, उपकेंद्रों व विद्यालयों के लिए मार्गों को बनवाया जाना है। रिपोर्ट के अनुसार ही काम कराए जाने की कार्ययोजना व इस्टीमेट आदि तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें