बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांडर गांव में चल रहे फेमस क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में मांडर की टीम ने इनायतपुर की टीम को सात विकेट से हरा दिया। नफीस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इनायतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवरों में 82 रन बनाए। 90 रन बनाने के लिए मैदान में उतरी मांडर की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सात विकेट से मांडर की टीम को विजयी घोषित किया गया। मांडर की टीम के खिलाड़ी नफीस को मैन ऑफ द मैच दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजक प्रदीप कनौजिया ने सभी को पुरस्कृत किया।