कछौना कस्बे के रेलवेगंज क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत डेंगू से हो गई। क्षेत्र में तीन दिन में दूसरी मौत हो गई।
रेलवेगंज क्षेत्र के निवासी मकरंद (40) पुत्र राम नारायण को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। 30 सितंबर को परिजन उन्हें लखनऊ ले गए थे। वहीं एक निजी अस्पताल में उनका उपचार हो रहा था। जांच में पता चला कि डेंगू है। बुधवार देर रात मकरंद की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही कुकुही निवासी रीतेश की मौत भी डेंगू से हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ. किसलय बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को रेलवेगंज क्षेत्र में शिविर लगाकर स्वास्थ परीक्षण किया जा चुका है।