फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रधानाध्यापक को भतीजे समेत पीटा, बैंक की लाइन में खड़े थे दोनों; शादाब से हो गई थी बात खराब

Mon, 04 Sep 2023 09:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई

सार

सोमवार को राम निवास कस्बा स्थित यूनियन बैंक में एटीएम कार्ड लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान शाहाबाद निवासी शादाब भी लाइन में लगा था। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
हरदोई में प्रधानाध्यापक को भतीजे समेत पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पिटाई का एक वीडियो सोमवार दोपहर बाद वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक प्रधानाध्यापक और उसके भतीजे को पीटते नजर आ रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने घटना को लेकर तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मूलरूप से यूपी के हरदोई स्थित बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जमलापुर निवासी रामनिवास हूंसेपुर लुकमान के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। इन दिनों वह शाहाबाद की आवास विकास कॉलोनी में रह रहे हैं। सोमवार को राम निवास कस्बा स्थित यूनियन बैंक में एटीएम कार्ड लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान शाहाबाद निवासी शादाब भी लाइन में लगा था। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में बाहर निकलने पर शादाब ने रामनिवास को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

इसी बीच उधर से आ रहे रामनिवास के भतीजे पंकज ने बचाव की कोशिश की, लेकिन शादाब के कई साथी मौके पर आ गए। इन सब लोगों ने मिलकर राम निवास और पंकज को पीट दिया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाहाबाद कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें