संडीला। नगर के शीतला माता मंदिर परिसर में 74वां दीपोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
इससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमग हो गया।
संडीला शैक्षिक एवं विकास सेवा समिति की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने कुंड के चारों तरफ साफ सफाई की। शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के अलावा नगर वासियों ने कुंड के चारों ओर एक-एक दीपक जलाया।
एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होने से मंदिर परिसर जगमग हो गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद महाआरती हुई। इसके बाद भजन गायकों ने सुंदर भजन सुनाए व कलाकरों के द्वारा भगवान की झांकियां प्रस्तुत की गईं। समिति के अध्यक्ष सर्वेश यादव, रवि सिंह, दिनेश पाल सिंह, राजेश जयसवाल मौजूद रहे।