फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम हम सबके आदर्श हैं : अनूप महाराज

Tue, 23 Jan 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। दौली गांव में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा व श्रीराम कथा में कथा व्यास ने कहा कि प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके आदर्श हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास अनूप ठाकुर जी महाराज ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि प्रभ श्रीराम ने अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत किए है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के विराजमान होने के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा में बताया कि भगवान श्रीराम जब रावण का वध कर अयोध्या आए तो अयोध्या वासियों ने बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया था। वैसे ही आज 500 साल बाद प्रभु श्रीराम मंदिर में विराजे हैं। कथा में सभी ने दीपोत्सव कर प्रभु श्रीरामजी की मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाकर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई। श्रीराम कथा में रूपेंद्र सिंह सपत्नीक यजमान रहे। अभिषेक गुप्ता, शिवबहादुर सिंह, राहुल सिंह, डाॅ. हरिनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें