फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार से हुई लूट,टक्कर मार कर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को लूटा
विज्ञापन

- टक्कर मार कर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रिश्तेदारी में जा रहे युवक की बाइक में बदमाशों ने पहले टक्कर मार दी। इसके बाद उसके पास से नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। भागने की कोशिश करने पर बदमाशों ने उसे लाठी-डंडो से जमकर पीटा।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के प्रेम नगर बिलग्राम चुंगी निवासी विमल सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात लगभग आठ बजे अपनी रिश्तेदारी में पाटकुआं जा रहा था। पाटकुआं से करीब आधा किलोमीटर पहले सड़क पर खड़े अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद चार हजार रुपये नकद और दो मोबाइल लूट लिए। इस बीच उसने भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे लाठी-डंडो से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच निकल रहे राहगीरों को आता देख बदमाश भाग निकले। कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें