फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो सेल्समैनों को बंधक बनाकर पेट्रोल पंप से नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। नकाबपोश बदमाशों ने कटियार पेट्रोल पंप के दो सेल्समैनों को असलहा के बल पर बंधक बना लिया और उनसे मारपीट करके 35 हजार की नकदी व मोबाइल लूट ले गए। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंज जलालाबाद गांव निवासी शशिप्रभा पत्नी गिरवर कटियार का गंज जलालाबाद-कटरा-बिल्हौर हाईवे पर पेट्रोल पंप है। बताया गया कि रविवार रात पेट्रोल पंप पर उन्नाव जिले के बांगरमऊ थानाक्षेत्र के सिरधरपुर गांव निवासी सेल्समैन अनुज कुमार, महनेपुर निवासी कैलाश ड्यूटी पर थे। रात करीब सवा बारह बजे चार नकाबपोश बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर केबिन में आ गए। बदमाशों ने दोनों सेल्समैनों को असलहा के बल पर बंधक बना लिया। गोलक की चाबी मांगी।
चाबी देने से मना करने पर बदमाशों ने सेल्समैन कैलाश की पिटाई कर दी। इस पर सेल्समैन अनुज ने चाबी दे दी। बदमाशों ने गोलक में रखे करीब 35,000 रुपये व कैलाश का मोबाइल लूट लिया। दोनों सेल्समैनों को गमछे से बांध कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैनों ने हाथ खोलकर चार्जिंग पर लगे अनुज के मोबाइल से घटना की सूचना पंप मालिक को दी।
विज्ञापन

गिरवर कटियार ने पुलिस को जानकारी दी। बंधक बनाकर लूट की वारदात पर रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र, सीओ सुनील शर्मा व कोतवाल अनिल सैनी फोर्स के साथ पहुंचे। सेल्समैनों से जानकारी जुटाई। गिरवर कटियार ने बताया कि पेट्रोल पंप सीसी कैमर अभी नहीं लग पाए हैं। बदमाश बाइक से पीछे के रास्ते से भाग गए। कोतवाल ने बताया कि सेल्समैन से जानकारी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें