फोटो-11- बेलाताली का बंद पड़ा गेट। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। दो साल पहले जनता के लिए खोले गए बेलाताली पार्क व तालाब का बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया है। इसके कारण तालाब सूख रहा है।
सरकुलर रोड स्थित बेलाताल अरसे से उपेक्षा का शिकार रहा। लगभग दो साल पहले तालाब का सुंदरीकरण कराया गया था। अक्तूबर 2018 में इसे जनता के लिए खोल दिया गया। लगभग डेढ़ माह पूर्व सवा लाख बकायेदारी होने पर बिजली विभाग ने बेलाताली का कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटे जाने के बाद से न तो तालाब में सबमर्सिबल से पानी भर पा रहा है और न ही लाइटें जल रही हैं। चांद बेहटा ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से एक बिल भेजा गया और कनेक्शन काट दिया गया। बिल अदायगी समेत अन्य खर्चे तालाब की आय से किए जाने थे, लेकिन आय न के बराबर है। पूरा प्रकरण अधिकारियों के संज्ञान में है।
फोटो-12- पानी न भरने के कारण तालाब में लगातार घट रहा पानी। संवाद- फोटो : HARDOI