फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन भोग में नहीं श्रीकृष्ण भक्ति में बिताएं : पं. सुखदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। सुधुरिया माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास पं. सुखदेव पांडेय महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन विषयवस्तु भोगने के लिए नहीं मिला है बल्कि श्रीकृष्ण की भक्ति में बिताने के लिए मिला है। वहीं उलरापुर के शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास राजेंद्र अवस्थी ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। रासलीला का वर्णन करते हुए बताया कि रासलीला में जीव का शंका करना या काम को देखना ही पाप है। जो भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते हैं और दर्शन देते हैं। कथा में यजमान राजेश सिंह, दिनेशपाल सिंह, रामू सिंह, रामलखन व राजू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें