फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेंदुआ ने बकरी समेत दो मवेशियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया में गोमती नदी के किनारे तीन दिनों से जंगलों में तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुए ने दो दिन में बकरी समेत दो मवेशियों को अपना निवाला बना डाला है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। वन दरोगा ने खेतों में पगचिह्नों को देखा और तेंदुआ होने की पुष्टि की।
मढ़िया निवासी अमित अर्कवंशी ने बताया कि तेंदुआ ने बुधवार को गांव के ही श्रीपाल की बकरी को निशाना बनाया व गुरूवार को एक अन्य मवेशी शिकार कियाl गुरूवार की सुबह किसान शिवपूजन, बलराम आदि मूंगफली के खेत में तेंदुए के पगचिह्न देखे गए। जंगली जानवर होने की आहट लगते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी को वन विभाग को दी।
विज्ञापन

वन दरोगा सुशील कुमार श्रीवास्तव गुरूरवार दोपहर मढि़या पहुंचकर खेतों में जंगली जानवन के पगचिह्नों को देखा। बताया कि प्रारंभिक दृष्टि से पगचिह्न तेंदुआ के ही लगते हैं। क्षेत्र के गांव रायपुर, शेरेताली, गठिया, भीखपुर अइमा, सिकरी, फत्तेहपुर सहित आसपास के गांवो में दहशत का माहौल है। वन दरोगा सुशील कुमार श्रीवास्तव व वन माली पंकज अवस्थी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि खेतों में अकेले न निकले।
विज्ञापन

तेंदुआ दिखाई देने पर शोर करें और छतों पर ही रहें। बताया कि तेंदुआ गोमती नदी के किनारे-किनारे से आ गया है और इसी क्षेत्र में होने की आशंका भी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें