फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला प्रधानों में विकसित की जाएगी नेतृत्व क्षमता

Fri, 01 Mar 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतीराज विभाग ने महिला प्रधानों में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। शासन ने महिला प्रधानों में नेतृत्व क्षमता विकसित किए जाने के लिए पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रधानों की संख्या मांगी है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के निदेशक राजकुमार ने लखनऊ मंडल के रायबरेली जनपद को छोड़ते हुए हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव और लखीमपुर खीरी जनपद की महिला प्रधानों की संख्या मांगी है। उन्होंने डीपीआरओ को पत्र भेज कर कहा है कि महिला प्रधानों में नेतृत्व क्षमता, संचार और लैंगिक समानता आदि विषयों का प्रशिक्षण दिलाया जाना है।
कहा है कि महिला प्रधानों की संख्या के आधार पर प्रशिक्षण कैलेंडर जारी किया जाएगा। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षित पदों के अतिरिक्त भी महिलाओं ने प्रधान पद पर जीत दर्ज कराई है। सभी एडीओ पंचायत से ब्लॉकवार महिला प्रधानों की संख्या और नाम भी मांग लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें